
लखनऊ. उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में चल रहे मरम्मत और इंजीनियरिंग कार्यों के कारण चार जुलाई तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कई गाड़ियां पूरी तरह निरस्त रहेंगी जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से एक बार फिर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अगले कई दिनों तक उन्हें सफर की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- रेलगाड़ी संख्या 54251 लखनऊ - सहारनपुर पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54252 सहारनपुर - लखनऊ पैसेंजर 28 जून से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64221 लखनऊ -शाहजहांपुर मेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54464 / 54463 ऋषिकेश - चंदौसी जंक्शन - ऋषिकेश पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54312 / 54311 मुरादाबाद - बरेली - मुरादाबाद पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54268 / 54267 वाराणसी - मुगलसराय - वाराणसी पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54281 सुल्तानपुर जंक्शन - लखनऊ पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54284 लखनऊ - सुल्तानपुर जंक्शन पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54262 जौनपुर - वाराणसी पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64205 लखनऊ - कानपुर सेंट्रल मेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64210 कानपुर सेंट्रल - लखनऊ मेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64207 लखनऊ - कानपुर सेंट्रल मेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 64212 कानपुर सेंट्रल - लखनऊ मेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 74201/ 74202 प्रतापगढ़ - लखनऊ - प्रतापगढ़ डेमू 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54110 / 54109 फैजाबाद - मुगलसराय - पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54293 / 54294 प्रतापगढ़ - लखनऊ - प्रतापगढ़ पैसेंजर 3 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
- रेलगाड़ी संख्या 54378 / 54377 प्रयाग - बरेली - प्रयाग पैसेंजर 3 जुलाई तक लखनऊ से बरेली के बीच रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 54261 मुगलसराय - जौनपुर पैसेंजर 3 जुलाई तक वाराणसी से जौनपुर के बीच निरस्त रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 63233 पटना - वाराणसी पैसेंजर 3 जुलाई तक मुगलसराय से वाराणसी के बीच रद्द रहेगी।
- रेलगाड़ी संख्या 63226 वाराणसी - पटना मेमू 3 जुलाई तक वाराणसी से मुगलसराय के बीच रद्द रहेगी।