लखनऊ

Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा डाकघरों से कराएं ट्रेन रिजर्वेशन, जानें स्कीम

Indian Railways रेलवे की नई सुविधा। अब रेल टिकट के लिए परेशान नहीं होना होगा। यूपी सहित देश के 45,000 डाकघरों में टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। यानि की अब डाकघरों में रेलवे टिकट के साथ ही आरक्षण की सुविधा भी मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2022, 5:04 PM IST
Indian Railways :  रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह
Indian Railways : रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह

रेलवे की नई सुविधा। अब रेल टिकट के लिए परेशान नहीं होना होगा। यूपी सहित देश के 45,000 डाकघरों में टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। यानि की अब डाकघरों में रेलवे टिकट के साथ ही आरक्षण की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे की इस नई सुविधा से ग्रामीणों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। स्टेशन से दूरदराज में रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक घरों में रेल आरक्षण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि रेल रिजर्वेशन के लिए लोगों को भटकना न पड़े। इन डाक घरों में रेल आरक्षण बुकिंग का कार्य डाक घर के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। रेलवे द्वारा नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ हार्डवेयर उपलब्ध कराया गया है। इस योजना से शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को आस पास के डाकघरों से अपनी ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वर्तमान में रेलवे द्वारा डाक घरों में प्रदत्त कराई गई रेल आरक्षण बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों खजुराहो में इसकी घोषणा की थी।

ई टिकटिग की नई सुविधा भी शुरू

इससे पूर्व भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें वेटिंग और लम्बी कतारों से मुक्ति देते हुए ई टिकटिग की नई सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत रेल यात्री अब यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के नवीकरण के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट कर सकेंगे। इस सुविधा में यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटिल ट्रांजेक्शन से भी भुगतान कर सकेंगे। यात्री इसके जरिए एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री फोन के माध्यम से डिजीटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

डिजीटल मोड में पेमेंट करें - रेलवे

इसके अतिरिक्त यात्री एवीटीएम स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसे स्कैन करने और पेमेंट करने के बाद यात्रियो को तुरन्त अपने गंतव्य को टिकट मिल जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि, ज्यादा से ज्यादा डिजीटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाए।

रेलवे की दो नई सुविधाएं जानें

अब टिकट बिक्री के विकेंद्रीकरण के बाद यात्रियों को घंटों लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखकर दो अगल-अलग सुविधाओं के बेहतर किया गया है।

Published on:
Also Read
View All