लखनऊ

दरोगा ने फल विक्रेता से छीना तराजू, अधिकारियों ने मांगी माफी, दिया इलेक्ट्रॉनिक तराजू

Inspector Snatched Scales From Fruit Seller. दरोगा से बांट और तराजू वापस पाने के लिए फल विक्रेता ने मिन्नतें की लेकिन वह नहीं माना। इस बीच किसी ने घटना का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2021, 10:34 AM IST
दरोगा ने फल विक्रेता से छीना तराजू, अधिकारियों ने मांगी माफी, दिया इलेक्ट्रॉनिक तराजू
दरोगा ने फल विक्रेता से छीना तराजू, अधिकारियों ने मांगी माफी, दिया इलेक्ट्रॉनिक तराजू

लखनऊ. Inspector Snatched Scales From Fruit Seller. यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा ने सब्जी विक्रेता से बांंट और तराजू छीन लिए। दरोगा से बांट और तराजू वापस पाने के लिए फल विक्रेता ने मिन्नतें की लेकिन वह नहीं माना। इस बीच किसी ने घटना का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो पता लगा कि मामला सच है। इसके बाद उन्होंने उस फल विक्रेता को इलेक्ट्रॉनिक तराजू खरीद कर दिया और दरोगा की ओर से माफी भी मांगी।

मामला लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित 1090 चौराहे के पास डालीगंज का है। फल विक्रेता दीपू ठेला लगाकर फल बेच रहा था। इस बीच डालीबाग चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह आए और दीपू को ठेला लगाने के लिए मना करने लगे। फल विक्रेता ने मना कर दिया तो सबक सिखाने के लिए उसका बांट और तराजू ही लेकर चले गए। दीपू उनसे बांट और तराजू वापस मांगने की मिन्नतें करता रहा लेकिन वह नहीं माने और चले गए। इस घटना की तस्वीरें वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद लखनऊ पुलिस ने अपने कर्मियों की गलती मानते हुए दीपू को इलेक्ट्रॉनिक तराजू दिया।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप