
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 13वां मैच पिछले बार की चैम्पियन टीम गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडेर्स (KKR) के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लास्ट ओवर में अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के जड़ कर गुजरात को 3 विकेटों से रौंद दिया।
अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह ने अपने शानदार बल्लेबाजी बल बूते GT बनाम KKR के रोचक मैच में कोलकाता को शानदार जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने 23 गेंदों का सामना कर 42 रन की नॉट ऑउट इनिंग खेली। रिंकू सिंह आईपीएल खेलने वाले अलीगढ़ के पहले खिलाड़ी हैं।
गरीब परिवार में हुआ जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। रिंकू बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन थे, जिनका नाम खानचंद्र सिंह है। उनकी मां वीना देवी हाउस वाइफ हैं। रिंकू सिंह के दो भाई-बहन जीतू सिंह और नेहा सिंह हैं।
16 साल की छोटी उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में बनाई जगह
रिंकू घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह लेफ्ट हैंड बैट्समैंन हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 लेवल पर उत्तर प्रदेश प्रतिनिधित्व किया। 2014 में 16 साल की छोटी उम्र में यूपी के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए।
2018 में KKR ने 80 लाख में खरीदा था
रिंकू सिंह को शुरुआती दिनों में अलीगढ़ के ही मसूद अमीन से कोचिंग ली। रिंकू सिंह को साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। परिणाम तुरंत नहीं मिला लेकिन आज करीब 5 साल बाद उनका नाम हर किसी की जुबां पर है। उन्होंने जो कर दिखाया उसके बाद वो सुपरस्टार बन गए हैं।