7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘डबल इंजन सरकार में डिब्बे टूटकर हो रहे डबल’, अखिलेश यादव ने शेयर किया लुधियाना ट्रेन हादसे का वीडियो, बोले- भाजपा की गाड़ी बेपटरी!

Ludhiana Train Accident News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन का डिब्बा टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। इस हादसे का वीडियो शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jun 07, 2026

Ludhiana Train Accident,UP Politics, Samajwadi Party, BJP double engine government, Indian Railways,

अखिलेश यादव ने शेयर किया लुधियाना ट्रेन हादसे का वीडियो (फोटो- पत्रिका)

BJP Double Engine Government: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन का स्लीपर कोच बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो पहले ही कहा जा रहा था कि भाजपा राज में सिर्फ डबल इंजन ही नहीं बल्कि, डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। अब लुधियाना से आया यह वीडियो सारा सच बयां कर रहा है।

डबल इंजन और घटिया क्वालिटी है जिम्मेदार

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेन हादसे का वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, डबल इंजन का दावा करने वालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर 'डबल' हो रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा का भ्रष्टाचार ही हर चीज के निर्माण में घटिया क्वालिटी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। सत्ताधारी दल का लालच आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, "भाजपा की गाड़ी पूरी तरह बेपटरी हो गई है और जब भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश की तरक्की वापस पटरी पर आएगी।"

क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ हादसा

दरअसल, शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन लुधियाना स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान स्लीपर कोच में एक बेहद तेज झटका लगा और शौचालय के पास का हिस्सा अचानक टूटकर दो भागों में बंट गया। घटना के वक्त कोच के शौचालय का ढांचा भी टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत और अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि यह हादसा स्टेशन पर धीमी गति में हुआ जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

रेलवे प्रशासन ने क्या की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और आपातकालीन राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कोच में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उस क्षतिग्रस्त डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया। लुधियाना स्टेशन के निदेशक आदित्य ने बताया कि ट्रेन में तुरंत एक दूसरा वैकल्पिक कोच जोड़ दिया गया जिसके बाद ट्रेन को बिना किसी विशेष देरी के वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना कर दिया गया।