7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काशी में अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, शहर के बाहर शिफ्ट होंगी सभी दुकानें

Varanasi Meat Market Relocation News: वाराणसी नगर निगम ने शहर के अंदर चल रही मीट-मछली की दुकानों को बाहर शिफ्ट करने के प्लान पर मुहर लगा दी है। अब शहर के बाहर पांच इलाकों में आधुनिक बाजार बनाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Varanasi meat market relocation, Banaras fish market shift, Varanasi smart city project, UP News

वाराणसी शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकाने (फोटो- पत्रिका)

Meat Shops In Varanasi: धर्मनगरी काशी में अब शहर की गलियों और मोहल्लों में खुलेआम मीट-मांस और मछली की बिक्री नहीं होगी। वाराणसी नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत शहर के अंदर चल रही सभी मीट और मछली की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को टाउनहॉल में मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में इस अहम प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई है।

पांच इलाकों में बनेंगे आधुनिक मीट बाजार

नगर निगम की इस नई योजना के तहत अब शहर की घनी आबादी से दूर व्यवस्थित और आधुनिक मीट मार्केट बनाए जाएंगे। सदन की बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पूरी योजना का खांका पेश करते हुए बताया कि पहले चरण में इसके लिए 5 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर शामिल हैं। इन स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए बाजार विकसित किए जाएंगे, जहां शहर भर के मीट कारोबारियों को शिफ्ट किया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि ये स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के करीब हैं, जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी।

जाम से मिलेगी राहत और सुधरेगी स्वच्छता

अधिकारियों का कहना है कि शहर के चारों तरफ अलग-अलग दिशाओं में मीट मार्केट बनने से शहर के अंदर स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से भी काशी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि, इस कड़े फैसले से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।

सदन की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

  • जलकल परिसर के पुराने भवन को तोड़े बिना वहां मौजूद खाली जगह पर काशी इंटरप्रिटेशन सेंटर और कम्युनिटी पार्क बनाया जाएगा।
  • जलकल के सेटलिंग टैंक की सफाई से निकली करीब 40 हजार घन मीटर मिट्टी की जल्द नीलामी की जाएगी जिससे नगर निगम का राजस्व बढ़ सके।
  • सीएम ग्रिड्स योजना के तहत चल रहे छह प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य को अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्ती से पूरा कराया जाएगा।
  • शिवपुर में फुटकर फल मंडी विकसित की जाएगी जिसमें फल कारोबारियों के लिए करीब 500 दुकानें प्रस्तावित हैं।

-रिक्शा से पहुंचे मेयर और नगर आयुक्त

सदन की बैठक का एक खास पहलू यह भी रहा कि मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल समेत कई पार्षद ई-रिक्शा से टाउनहॉल पहुंचे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वाराणसी नगर निगम हर शनिवार को नो फ्यूल डे मनाता है जिसका सदन के सदस्यों ने पूरी गंभीरता से पालन किया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग