26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिनों तक बस सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट; परिवहन निगम ने दी जानकारी, UPSRTC ने अभ्यर्थियों के लिए घोषित की बड़ी सुविधा

Transport Corporation Given 50 Discount in UP: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने 50 फीसदी छूट दी है। तीन दिनों तक विशेष बस सेवाएं चलेंगी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Jun 08, 2026

modern fire suppression system will be installed in up roadways buses prayagraj news

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज का नया 'कवच'। (फोटो- AI)

Transport Corporation Given 50 Discount in UP: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा घोषित की है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को UPSRTC की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट मिलेगी।

'X' हैंडल पर किया गया पोस्ट

UPSRTC के आधिकारिक 'X' हैंडल पर जारी पोस्ट के अनुसार, '' 8, 9 और 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए वैलिड एडमिट कार्ड दिखाने पर अभ्यर्थी पूरे प्रदेश में चल रही सभी बस सेवाओं पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगे। निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।''

UPSRTC के अधिकारियों ने क्या कहा?

प्रमुख रेलवे स्टेशनों, परीक्षा केंद्रों, बस डिपो और महत्वपूर्ण रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है। UPSRTC के अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

50 प्रतिशत छूट के साथ बस यात्रा होगी किफायती

उन हजारों युवाओं के लिए यह फैसला राहत भरा है जो परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को इस छूट से काफी फायदा होगा। 50 प्रतिशत छूट के साथ बस यात्रा किफायती हो जाएगी, जिससे अभ्यर्थी बिना आर्थिक बोझ के परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

भीड़ प्रबंधन और समयबद्धता पर भी ध्यान

UPSRTC प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि निगम सभी उम्मीदवारों को बेहतर, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी वाली परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा के तीनों दिनों में बसों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और समयबद्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

परिवहन व्यवस्था की मजबूत तैयारी

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा इस वर्ष लाखों युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे में परिवहन व्यवस्था की मजबूत तैयारी बेहद जरूरी थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग