लखनऊ

नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है...

2 min read
Aug 03, 2018
IPS and PPS officers transfer by CM Yogi Adityanath in Uttar Pradesh
नाराज सीएम योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बीते दिनों कई जिलों में हुई लूट और हत्या जैसे कई मामलों ने सरकार की अच्छी खासी किरकिरी कराई है। विपक्ष भी प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के बहाने आड़ें हाथों लेने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। यही कारण है कि जिलों में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस अधिकारियों ने हटा दिया है। नाराज सीएम योगी ने आगरा और इलाहाबाद रेंज के आईजी और तीन जिलों के पुलिस कप्तानों समेत कुल 15 आईपीएस और सात पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आईपीएस तबादले-

CM
in Uttar Pradesh" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/03/02_1_3198145-m.jpg">

विक्रांत वीर- एएसपी बलिया से एसपी उत्तरी, लखनऊ।

कुन्तल किशोर- एसपी अमेठी से एसपी कानून-व्यवस्था, लखनऊ।

सोमेन वर्मा- एसपी गाजीपुर से एसपी अपराध, लखनऊ।

अमित वर्मा- एसपी सुलतानपुर से एसपी लॉजिस्टिक, लखनऊ।

अनुराग आर्य- एसपी नगर पूर्वी, कानपुर नगर से एसपी अमेठी।

अनुराग वत्स- एसपी उत्तरी लखनऊ से एसपी सुलतानपुर।

प्रतीप कुमार मिश्र- एसपी रेलवे इलाहाबाद से एसपी रेलवे झांसी।

सुरेंद्र कुमार दास- एएसपी अंबेडकरनगर से एसपी नगर पूर्वी, कानपुर नगर।

हिमांशु कुमार- एसपी रेलवे झांसी से एसपी रेलवे इलाहाबाद।

यशवीर सिंह- एसपी ग्रामीण, अलीगढ़ से एसपी गाजीपुर।

मणी लाल पाटीदार- एएसपी गोंडा से एसपी ग्रामीण, अलीगढ़।

राजा श्रीवास्तव- आइजी आगरा रेंज से आइजी लोक शिकायत।

मोहित अग्रवाल- आइजी लोक शिकायत से आइजी इलाहाबाद रेंज।

रमित शर्मा- आइजी इलाहाबाद रेंज से आइजी विशेष अनुसंधान दल।

लव कुमार- डीआइजी कारागार प्रशासन से डीआइजी आगरा रेंज।

पीपीएस तबादले-

त्रिगुण विशेन- प्रतीक्षारत से एएसपी पश्चिम, हरदोई।

निधि सोनकर- एएसपी पश्चिम हरदोई से एएसपी सतर्कता अधिष्ठान।

महेंद्र पाल सिंह- उप सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से एएसपी प्रोटोकाल, आगरा।

सुनीता सिंह- एएसपी यातायात आगरा से एएसपी सीबीसीआइडी मुख्यालय।

तेज स्वरूप सिंह- एएसपी प्रोटोकाल, आगरा से उप सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी, इलाहाबाद।

प्रशांत कुमार प्रसाद- सेक्टर आफिसर, सीबीसीआइडी सेक्टर मेरठ से एएसपी यातायात, आगरा।

असीम चौधरी- एएसपी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद से उप सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर।

Updated on:
03 Aug 2018 09:30 am
Published on:
03 Aug 2018 09:12 am