लखनऊ

त्योहारी सीजन में लखनऊ से अंडमान निकोबार का लें आनंद, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया ब्रेथटेकिंग अंडमान टूर पैकेज

IRCTC Breathtaking Andaman Tour Package Details- त्योहारी सीजन में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने स्पेशल पैकेज निकाला है। यह पैकेज टूरिस्ट्स के लिए खासा फायदेमंद है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2021, 9:24 AM IST
IRCTC Breathtaking Andaman Tour Package Details
IRCTC Breathtaking Andaman Tour Package Details

लखनऊ. IRCTC Breathtaking Andaman Tour Package Details. त्योहारी सीजन में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने स्पेशल पैकेज निकाला है। यह पैकेज टूरिस्ट्स के लिए खासा फायदेमंद है। आईआरसीटीसी ने ऐसा पैकेज निकाला है कि अगर आप काफी समय से अंडमान और निकोबार आइलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज का आनंद ले सकते हैं। इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी और यह कोलकाता होते हुए आपको अंडमान आईलैंड लेकर जाएगा। पैकेज का नाम है ब्रेथटेकिंग अंडमान टूर पैकेज (Breathtaking Andaman Tour Package) एक्स लखनऊ।

कई पर्यटन स्थलों की सैर

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातें और 6 दिनों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। टूर की खास बात यह है कि कोलकाता जाने के बावजूद भी ये यात्रा बोरिंग नहीं होगी क्योंकि यात्रियों को कोलकाता के बहुत से पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। टूर के तहत पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद यात्रियों को अंडमान के बहुत से स्थानों पर ले जाया जाएगा जैसे कोरविन्स कोव बीच, समुद्रीका मरीन म्यूजियम, सेल्यूलर जेल, सागरिका एंपोरियम, आदि।

टूर पैकेज में मिलेगी यह सुविधा

पैकेज के अंतर्गत डीलक्स होटल या रिजॉर्ट में यात्रियों को ठहराया जाएगा। उन्हें ब्रेकफास्ट और डिनर का ऑफर है। अंडमान की लखनऊ से कोई डायरेक्ट फ्लाइट न होने के कारण यह फ्लाइट कोलकाता होते हुए जाएगी और पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के इस टूर की शुरुआत 19 नवंबर, 2021 से हो रही है।

Updated on:
24 Oct 2021, 9:24 AM IST
Published on: