
लखनऊ. रेलवे विभाग ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाला है। रेलवे विभाग Indian railway की सीटें खाली रहने पर यात्रियों को 50 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर देना वाला है। भारतीय रेलवे द्वारा तैयार किए जा रहे डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल में अब । लखनऊ रेलवे का किराया एयरलाइंस की तरह तरह के प्रपोजल मिल रहे हैं। जिसमें कि पैसेंजर एमेनिटीज, पंक्चुअल्टी और कैटरिंग सेवा के आधार पर ट्रेनों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। सुपर प्रीमियम, प्रीमियम तथा नॉन प्रीमियम ट्रेन, कस्टमर्स फीडबैक 90 फीसदी से ज्यादा होगा उसे सुपर प्रीमियम ट्रेन की श्रेणी में रखा जाएगा। ये सुविधा IRCTC की website - www.irctc.co.in द्वारा बुक करने पर भी मिलेगी।
डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल से तय होगा प्रपोजल
पिछले दिनों रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि अब रेलवे का किराया एयरलाइंस की तरह डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल से तय होगा। इसके तहत किराया बढ़ेगा भी और घटेगा भी, यानी सीटें खाली रहने पर किराए में डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए एक हार्इ लेवल कमेटी का गठन किया गया है। । Indian Railway कमेटी के पास प्रपोजल आया है कि पैसेंजर एमेनिटीज, पंक्चुअल्टी और कैटरिंग सेवा के आधार पर ट्रेनों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। सुपर प्रीमियम, प्रीमियम तथा नॉन प्रीमियम ट्रेन। कस्टमर्स फीडबैक और सालाना पंक्चुअल्टी 90 फीसदी से ज्यादा होगी उसे सुपर प्रीमियम ट्रेन की श्रेणी में रखा जाएगा, जबकि प्रीमियम ट्रेनों की पंक्चुअल्टी मात्र 80 फीसदी होगी। तीसरे स्थान पर नॉन प्रीमियम ट्रेनों को रखा गया है जिनकी पंक्चुअल्टी सबसे कम होगा।
ऐसे तय किए जाएंगे Indian railway ticket के दाम
भारतीय रेलवे द्वारा गर्मी की छुटिटयों, Exam सीजन तथा त्योहारों को देखते हुए टिकटों की दरें घटाने-बढ़ाने के लिए तीन सीजन निर्धारित किए जाएंगे। पीक सीजन में सुपर प्रीमियम ट्रेनों का किराया ज्यादा बढ़ेगा। नॉन पीक सीजन में किराए में ज्यादा छूट दी जाएगी और स्लैक सीजन में बेस रेट पर थोड़ी कम छूट मिलेगी।
किराए में होती रहेगी बढ़ोतरी
पीक सीजन के दौरान सुपर प्रीमियम ट्रेन में रेलवे के किराए में बढ़ोतरी होती रहेगी, जैसे पहली 10 प्रतिशत सीटों पर भारतीय रेलवे टिकट का चार्ज बिल्कुल नॉर्मल रहेगा। लेकिन इसके बाद हर अगली 10 फीसदी सीटों के बुक होते ही किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती रहेगी।
भारतीय रेलवे के अफसरों ने बताया कि यह व्यवस्था शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।