
बंगाल की तानाशाही पर ओपी राजभर का बयान (फोटो- @oprajbhar/ X)
Om Prakash Rajbhar Statement:उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। राजभर ने ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उनका कहना है कि बंगाल की जनता अब पूरी तरह से बदलाव और विकास की राह पर चलना चाहती है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के हिटलरशाही रवैये के चलते लंबे समय तक गुंडागर्दी और तानाशाही का माहौल रहा। वहां की आम जनता इस तरह की राजनीति से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी थी। लोग चाहते थे कि उनके प्रदेश का भी तेजी से विकास हो और वहां शांति का माहौल कायम हो। राजभर ने कहा कि इसी तानाशाही को खत्म करने के लिए जनता हमेशा से बदलाव चाहती थी।
ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। राजभर ने बयान में कहा कि अब जब वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो पश्चिम बंगाल के लोगों में एक नई उम्मीद और विश्वास जाग गया है। राजभर के मुताबिक बंगाल की जनता को अब पूरा भरोसा हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही पश्चिम बंगाल में असली विकास हो सकता है। इसके साथ ही गुंडाराज का भी पूरी तरह से हमेशा के लिए खात्मा हो सकता है।
बता दें कि बंगाल की राजनीति में TMC के लिए यह बेहद मुश्किल दौर माना जा रहा है। जो नेता कभी ममता बनर्जी के बेहद करीब और उनके सबसे खास माने जाते थे अब वही उनका साथ छोड़ रहे हैं। TMC के अंदर हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई बड़े और कद्दावर नेता या तो पार्टी से किनारा कर रहे हैं या फिर पार्टी में ही रहकर अपना अलग गुट बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। एक के बाद एक हो रहे इन इस्तीफों और नेताओं की बगावत ने TMC के भीतर सियासी घमासान मचा दिया है।
Updated on:
12 Jun 2026 01:11 pm
Published on:
12 Jun 2026 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
