विंटर टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी लखनऊ वासियों को गुवाहाटी की सैर कराएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लखनऊ के पर्यटकों को गुवाहाटी की सैर कराएगा। इसके लिए दिसंबर और जनवरी माह के लिए दो हवाई टूर पैकेज लॉन्च किए गए हैं।
लखनऊ. विंटर टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी लखनऊ वासियों को गुवाहाटी की सैर कराएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लखनऊ के पर्यटकों को गुवाहाटी की सैर कराएगा। इसके लिए दिसंबर और जनवरी माह के लिए दो हवाई टूर पैकेज लॉन्च किए गए हैं। पैकेज की बुकिंग भी शुरू हो गई है। पैकेज के तहत शक्ति पीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए दिसंबर व जनवरी माह में दो हवाई टूर पैकेज कराने जा रहा है।
प्रति व्यक्ति किराया 33,100 रुपये
लखनऊ से गुवाहाटी, शिलांग और मावलिननांग गांव के लिए पांच रात व छह दिन का हवाई टूर 11 से 16 दिसंबर और 12 से 17 जनवरी 2022 तक होगा। इस पैकेज में शिलांग में लोकल साइट भ्रमण के साथ बालाजी मंदिर का का भ्रमण कराया जायेगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैकेज में प्रति व्यक्ति 33,100 व तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 31,500 होगा।