
Uttar Pradesh Politics News:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में इस मुद्दे पर विरोध के जरिए अराजकता फैलाने और जनता को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। जगदंबिका पाल ने कहा कि चुनाव आयोग घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है और जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं, उन्हें मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ फैलाने और विपक्ष पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
मथुरा में भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मतदाता सूची की सफाई है, फिर भी इतना हंगामा हो रहा है। मतदाता सूची में जो गड़बड़ियां हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करने पर मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता सबसे बड़ी है। सरकार हो या विपक्ष, जनता जिसे पसंद करती है, उसे सत्ता में बैठाती है और जिसे पसंद नहीं करती, उसे हटा देती है। अब जो व्यक्ति बाहर रह जाता है, वह बयान देने के अलावा और क्या कर सकता है।
संजय निषाद ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन बिना किसी जांच या पड़ताल के किसी पर आरोप लगाना या किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाना सही नहीं है। मुझे यह अनुचित लगता है।
लखनऊ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्व, आतंकवादी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें इस समय हमारे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। किसी न किसी बहाने देश और यहां के लोगों को परेशान करने के लिए कई तरह की साजिशें की जा रही हैं।