लखनऊ

वीडियोः लखनऊ के समिट बिल्डिंग में क्रिसमस-डे पर लगे जय श्रीराम के नारे

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में क्रिसमस-डे पर 2 गुटों के बीच विवाद के बाद जय श्रीराम के नारे लगे। वहीं पुलिस सीसीटीवी के तहत जांच में जुटी हुई है।    

less than 1 minute read
Dec 26, 2022
buli.jpg

लखनऊ के समिट बिल्डिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी लोग एक फ्लोर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए भी जा रहे हैं। खबरों के अनुसार माहौल बिगड़ता देख क्रिसमस सेलिब्रेट करने आए लोग वहां से धीरे-धीरे निकल गए थे।

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के तहत जांच करने की बात कही है। 25 दिसंबर क्रिसमस डे को रात में समिट बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर 2 लड़कों के गुटों में विवाद हुआ। इसके बाद एक गुट ने जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस दौरान दोनों गुटों कोई मारपीट नहीं हुई।

नशेड़ी लड़कों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
थाना विभूति खंड के थाना प्रभारी आलोक राय ने बताया, “सम्मिट बिल्डिंग में जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह 25 दिसंबर की रात का है। मगर बिल्डिंग में किसी भी तरीके कि कोई मारपीट नहीं हुई। फर्स्ट फ्लोर के विंटेज मशीन के लिफ्ट में कुछ नशेड़ी लड़कों ने जय श्रीराम के नारे लगाए, लेकिन इस दौरान कोई हाथापाई या मारपीट की घटना सामने नहीं आई है।”

“पुलिस बिल्डिंग में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल जा रहा है। 25 दिसंबर की रात का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके पीछे की सच्चाई क्या है। फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन मारपीट की घटना नहीं हुई है।”

Updated on:
26 Dec 2022 07:03 pm
Published on:
26 Dec 2022 07:02 pm
Also Read
View All
‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

लखनऊ अग्निकांड: ‘दोषी हैं सरकारी अफसर’, हत्या का मुकादमा दर्ज कर जेल भेजो, अजय राय का बड़ा बयान

लखनऊ अग्निकांड के चलते डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रद्द किया अयोध्या दौरा, ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल