लखनऊ

JEE Main Result 2023: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ, टॉपर्स और एनटीए रैंक अपडेट

JEE Main Session 2 Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम 2023 जारी कर दिया है, रिजल्ट के साथ NTA JEE Mains 2023 Topper List भी जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Apr 29, 2023
student.jpg

JEE Main Result 2023: NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट (JEE Main Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भी JEE Main Session 2 की परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे NTA JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain।nta।nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Main Result 2023) चेक कर सकते हैं।

सेशन 2 परीक्षाओं के लिए JEE Mains 2023 के रिजल्ट के साथ NTA JEE Mains 2023 Topper List भी जारी कर दिया है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/के जरिए अपना रिजल्ट (JEE Main Result 2023) देख सकते हैं।

JEE Mains 2023 का पर्सेंटाइल स्कोर परीक्षा देने वाले छात्रों के परफॉर्मेंस पर आधारित होता है। प्रत्येक सत्र के लिए अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में बदल दिया जाएगा। इस वर्ष, लगभग 9।4 लाख उम्मीदवारों ने JEE Main 2023 Session 2 की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे।

JEE Main Result 2023: फाइनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर JEE Main Answer Key 2023 पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी.
JEE Main Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें.

JEE Main Result: परीक्षा 13 भाषाओं में की गई थी आयोजित
JEE Main 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित की गई थी.

JEE Main Result: आरक्षण मानदंड
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN- EWS) – हर कोर्स में 10% सीटें
नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) – हर कोर्स में 27% सीटें
अनुसूचित जाति (एससी) – हर पाठ्यक्रम में 15% सीटें
अनुसूचित जनजाति (एसटी) – हर पाठ्यक्रम में 7.5% सीटें

Published on:
29 Apr 2023 12:25 pm