लखनऊ

केशव मौर्य ने किया मायावती पर हमला, सपा के काम से हुए सीएम योगी हैरान

राजधानी में आजोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सीएम योगी ने देश व प्रदेश की महान हस्तियों के नाम पर सड़कों के नामाकरण का ऐलान किया।

2 min read
Sep 05, 2018
Yogi Keshav

लखनऊ. राजधानी में आजोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सीएम योगी ने देश व प्रदेश की महान हस्तियों के नाम पर सड़कों के नामाकरण का ऐलान किया। इसी के साथ केशव व सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस व कई दल सिर्फ मोदी रोको प्रतियोगिता करने में लगे हैं। लोधी समाज को सरकार में उचित प्रनिधित्व दिया गया है। नरेंद्र मोदी को आप लोग दोबारा प्रधानमंत्री बनाइये। केशव ने कहा कि रानी अवंती बाई के नाम, अहिल्या बाई, सुहेलदेव राजभर, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, राममनोहर लोहिया, कांशी राम, चन्द्र शेखर, हुकुम सिंह, ज्योतिबा बाई फुले, सावित्री बाई फुले, राज नारायण, ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम से सड़कों का नामकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

शिवपाल ने की मुलायम से मुलाकात, सपा संरक्षक ने रखा ये प्रस्ताव

सपा-बसपा पर किया हमला-

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राम मंदिर बनाने वालों पर गोली चलाने वाले अब विष्णु भगवान का मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वो पिछड़े दलित का वोट बेचकर नोट इकट्ठा करती हैं। आजकल उनका टिकट खरीदने कोई नहीं जा रहा है। प्रदेश और दुनिया को नम्बर एक बनाने के लिए कमल खिलाना होगा।

पिछड़े वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान...

सीएम योगी ने सम्मेलन मे कहा कि वीरांगना अवंती बाई का जो योगदान आजादी दिलाने में था वो अभूतपूर्व था। प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया था वो अविस्मरणीय है। पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि देश की राजनीति अत्यंत संकीर्णता के दौर से गुजर रही थी। पीएम मोदी ने देश को राजनीति में विश्वास दिलाया। अविश्वास बढ़ा गया था। लोग सड़कों पर थे, वहीं भ्रष्टाचार भी चरम पर था।

समाजवादी पार्टी ने जो काम किया, वह आश्चर्यजनक है-

कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इनके नेताओं के बयान खतरनाक हैं। वो नक्सलवादी का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। आतंकवादी के मुकदमे वापस लेने पर समाजवादी पार्टी ने जो काम किया है, वह आश्चर्यजनक है। भारत की सुरक्षा और महापुरुषों का अपमान करने वाले ये दल भारत के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

मेडिकल कालेज का नाम वीरांगना रानी अवंतिका बाई होगा-

कुम्भ को मान्यता मिलना भारत संस्कृति को मान्यता मिलना है। जो लोग हमारा विभाजन करना चाहते हैं, वो कभी देश के हितैषी नहीं हो सकते। इस दौरान सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एटा में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम वीरांगना रानी अवंतिका बाई होगा।

ये भी पढ़ें

शिवपाल ने अखिलेश और सपा को दे दिया एक और जवाब, कर दिया ये बड़ा ऐलान
Published on:
05 Sept 2018 04:20 pm
Also Read
View All