3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल ने अखिलेश और सपा को दे दिया एक और जवाब, कर दिया ये बड़ा ऐलान

सपा जहां पार्टी में सुलह की कोशिशों में जुट गई है, तो वहीं शिवपाल यादव ने इन कोशिशों को नाकाम करने का पूरा इंतेजाम कर दिया है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Sep 04, 2018

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी में खींची गई तलवार के बाद अब शिवपाल सिंह यादव खुलकर पार्टी से अलग अपनी गतिविधियों से लोगों में यह विश्वास जगाने लगे हैं कि पार्टी से उनका नाता बस टूट की कगार पर है। बीते दिनों कुछ धमाकेदार ऐलानों के बाद शिवपाल सिंह यादव अपने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को मजबूत करने में लग गए हैं। हाल ही में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि 2019 में उनका सेक्युलर मोर्चा यूपी की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मोर्चे में सपा के उपेक्षित लोगों को शामिल किया जाएगा जिसमें कई सीनीयर लीडर्स भी होंगे। समाजवादी पार्टी में इससे खलबली मच गया है। आखिर 2019 चुनाव में अब कुछ ही महीनें बाकी हैं और पार्टी नहीं चाहेगी उसे किसी तरह का कोई नुकसान हो, खासकर अपनों से। सूत्रों का ये कहना है कि इसके मद्देनजर चाचा-भतीजे में सुलह की कोशिशें शुरु हो गई हैं।

बुलाई गई बैठक-

मंगलवार को लखनऊ स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर एक मीटिंग रखी गई है। जिसमें सपा नेता आज़म खान और सपा के कोषाध्यक्ष संजय सेठ भी मौजूद हो सकते हैं। वहीं मुम्बई से अबु आज़मी के आने की भी संभावनाएं हैं। शिवपाल यादव के साथ सैफई से कुछ उनके करीबी राजधानी पहुंच रहे हैं। पहले ये मीटिंग जन्माष्टमी के मौके पर सैफई में होने की चर्चा थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

शिवपाल ने अखिलेश और सपा को किया अनफॉलो-

सपा जहां पार्टी में सुलह की कोशिशों में जुट गई है, तो वहीं शिवपाल यादव ने इन कोशिशों को नाकाम करने का कवायद में लग गए हैं। सोशल मीडिया में अक्सर एक्टिव दिखने वाले शिवपाल सिंह यादव ने साफ तौर पर ट्विटर पर भी अपना रुख साफ कर दिया है, जिससे काफी चर्चाएं होने लगी है। शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अनफॉलो कर दिया है। यहीं नहीं खुद कही गई समाजवादी पार्टी से अलग न होने की बात को भी गलत साबित करते हुए उन्होंने इससे भी खुद को अलग कर लिया है। मतलब सपा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को भी उन्होंने अनफॉलो कर दिया है। इसी के साथ शिवपाल सिंह यादव ने सपा के तीन आॅफिशियल एकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। निम्न तस्वीर शिवपाल के ट्विटर अकांउट की हैं जिसमें पूर्व में अखिलेश यादव को ट्विटर पर फॉलो करते देखें जा सकते हैं, लेकिन अब अगर आप उनके ट्विटर पर फालोइंग की सूची देखेंगे तो उसमें अखिलेश व सपा दोनों ही गायब हैं।

Shivpal Twitter IMAGE CREDIT: Patrika

सपा के नहीं, अब शिवपाल हैं सेक्युलर मोर्चे के नेता-

शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर औपचारिक तौर पर एक और बड़ी तब्दीली की है। शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर पर नया प्रोफाइल बना लिया है, जिसमें उन्होंने खुद को सपा का नहीं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का नेता बताया है। आपको बता दें कि कि पुराने प्रोफाइल में उन्होंने सीनियर समाजवादी पार्टी का लीडर लिखा था। आगे देखना ये दिलचस्प होगा कि और क्या-क्या तब्दीलियां होती हैं।

Shivpal Twitter IMAGE CREDIT: Patrika