14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल की पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे यह दिग्गज नेता, सपा में मची खलबली

सपा के कई पुराने दिग्गज नेता पार्टी को झटका देकर शिवपाल की पार्टी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं
2 min read
Google source verification
Shivpal yadav and Akhilesh yadav

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

वाराणसी. लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की राजनीतिक सरगर्मी तेज है। अखिलेश यादव को झटका देते हुए चाचा शिवपाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी में भगदड़ मचनी तय मानी जा रही है। सपा के कई पुराने दिग्गज नेता पार्टी को झटका देकर शिवपाल की पार्टी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं, ऐसे में जिन नेताओं का सामने आ रहा है, उसमें सबसे बड़ा नाम है कौशांबी के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और मिर्जापुर के जयनाथ सिंह का ।


पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को शिवपाल यादव का बेहद खास माना जाता है, हालांकि शैलेंद्र की ओर से अब तक ऐसा कोई बयान नहीं आया है, इसके अलावा जिले मे सपा के कई पूर्व अध्यक्ष भी शिवपाल के साथ जाने को बेताब हैं, यह वही जिलाध्यक्ष है, जिन्हें अखिलेश यादव की नीतियों से पहरेज है। फिलहाल जिले मे अभी तक किसी भी समाजवादी नेता व पदाधिकारी ने शिवपाल के मोर्चे मे जाने संबंधी कोई बयान नहीं जारी किया है, मगर इस बात की चर्चा जोरों पर है शैलेंद्र कुमार शिवपाल यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हो सकते हैं।

वहीं शिवपाल यादव के सबसे बड़े करीबी मिर्जापुर के लालगंज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय सिंह का भी 2019 लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय सिंह सपा के असंतुष्ट नेताओं को साधना भी शुरू कर दिया है। शिवपाल गुट के नेता पूर्व लालगंज ब्लॉक प्रमुख जय सिंह का कहना है कि हम सभी को नेता जी का आशीर्वाद प्राप्त है, जो भी शिवपाल जी का निर्देश मिलेगा, हम सभी तैयार हैं। बता दें कि जय सिंह का लालगंज सहित जिले के छानवे, मड़िहान इलाको में अच्छा खासा प्रभाव है। शिवपाल यादव ने पार्टी में मचे घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्हें समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष भी बनाया था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग