लखनऊ

केशव मौर्य बोले- उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लखनऊ नहीं शिफ्ट होगा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को ट्वीट करके स्पष्ट कर दिया उच्च शिक्षा निदेशालय जहां था वहीं ही रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2023, 9:48 AM IST
deputy_cm.jpg

उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय लखनऊ शिफ्ट नहीं होगा। जो लोग गलत अफवाह फैलाए हैं। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।


केशव मौर्य ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, प्रयागराज से उच्च शिक्षा निदेशालय लखनऊ स्थानांतरित नहीं होगा। कोई नया कार्यालय आये, जो है वह नहीं जाये, यही प्रयास था है और रहेगा। ग़लत आदेश जारी करने की जांच होगी। इसके अवाला #गौरव_हैं_राज्य_और_केंद्र_सरकार_के_कार्यालय हैशटैग किया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कुलदीप सिंह सेंगर ने मांगी जमानत
विभाग ने उच्च शिक्षा निदेशालय नहीं करेगा ट्रांसफर

केशव मौर्य ने ट्वीट के साथ एक पत्र भी जोड़ हुआ है। जिसमें विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बताया है कि “इससे निदेशालय के कार्मिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि सम्पूर्ण निदेशायल को लखनऊ प्रतिस्थापित किये जाने को लेकर निर्णय ले लिया गया है। पत्र में इसको लेकर स्पष्ट कर बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के निदेशालय शासन और अन्य प्रशासनिक शाखाओं के बीच समुचित समन्वय करने हेतु शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। निदेशायल उच्च शिक्षा को पूर्ण रूप से लखनऊ में स्थापित करने का कोई भी निर्णय किसी भी स्तर पर अभी नहीं लिया गया है।”

ट्रांसफर की बात हुई थी वायरल

बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया एक पत्र वायरल हुआ। जिसमें विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा गया कि उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से लखनऊ से शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों और प्रतियोगी छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया था।

Updated on:
7 Jan 2023, 9:48 AM IST
Published on: