लखनऊ

UP Politics: ‘समाजवादी पार्टी के 25 MLA हमारे संपर्क में’, डिप्टी CM मौर्य बोले- राज्यसभा चुनाव में हम देंगे उन्हें सरप्राइज

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने INDIA अलायंस पर निशाना साधते हुए इसे पहले ही टूट चुका गठबंधन बताया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सपा के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 2:10 PM IST
Keshav Prasad Maurya on INDIA Alliance
केशव मौर्य (photo- @ xkpmaurya1)

UP Politics:उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्यने INDIA अलायंस की प्रस्तावित बैठक को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि INDIA अलायंस में अब एकता नहीं रह गई है और यह गठबंधन पहले ही बिखर चुका है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश ने इस गठबंधन के बिखरने को देखा है। उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से उठाई जा रही मांगों को लेकर कहा कि वे अपनी मांगें रखते रहें, लेकिन चुनाव के नतीजों के बाद उनके रुख में बदलाव देखने को मिलता है।

चुनाव हारने पर EVM और आयोग को जिम्मेदार ठहराने का आरोप

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग और EVM को जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव हारते हैं तो वे हार का ठीकरा चुनाव आयोग और EVM पर फोड़ते हैं, जबकि जीत मिलने पर इसे BJP की लोकप्रियता में कमी से जोड़ते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता इस तरह की राजनीति का जवाब देगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के लिए 'भानुमति का कुनबा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसके बिखराव का दावा किया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर SP पर किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देने के दावे पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरप्राइज BJP की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी बयानबाजी

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में केशव प्रसाद मौर्य का यह दावा सामने आया है।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी दे चुके बयान

वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन की पार्टियों के बीच चल रही खींचतान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले उन्हें यह तय करना चाहिए कि वे एक ही टीम का हिस्सा हैं या एक-दूसरे के विरोधी।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि INDIA अलायंस की सभी पार्टियां एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगी हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चल रही बयानबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का कोई नेता रायबरेली जाता है तो कांग्रेस परेशान हो जाती है। वहीं कांग्रेस की ओर से यह कहा जाता है कि वह समाजवादी पार्टी के गढ़ में भी प्रवेश करेगी। राज्यमंत्री ने दोनों दलों से पहले अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

Also Read
View All
राहुल गांधी और प्रियंका भी नहीं बदल सके यूपी में कांग्रेस की किस्मत, सिर्फ 2 सीटों पर सिमटी पार्टी, आखिर क्यों खोता गया जनाधार?

कहीं करमा की थाप तो कहीं चकरी की धमक, लखनऊ में दिखा पूरे हिंदुस्तान की जनजातीय संस्कृति का रंग

11 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, 2100 ड्रोन आसमान में रचेंगे शिव की दिव्य छटा; देव दीपावली पर दिखेगा अद्भुत नजारा

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव: ओवैसी और कांग्रेस को अखिलेश यादव हल्के में लें या नहीं? सपा के सामने क्या हैं चुनौतियां?

अखिलेश यादव के बयान पर AAP विधायक अनिल झा की सलाह: बोले- ‘विपक्ष राम-राम या राधे-राधे पर नहीं, जनहित के मुद्दों पर भाजपा से लड़े’