लखनऊ

UP Global Investors Summit 2023: केशव प्रसाद मौर्य बोले- यूपी सरकार देगी निवेशकों को सुरक्षा कवच

UP Global Investors Summit में भाग लेने के ल‌िए डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ के वृंदावन पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने निवेशकों को यूपी ने निवेश करने की खास वजह बताई।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2023, 9:52 AM IST
11feb1_3.jpg

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह भरोसा दिलाते हैं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार आपको सुरक्षा कवच दे रही है।

पहले दिन के सत्र में बोले केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश अपॉर्च्युनिटी फूड प्रोसेसिंग: लिवजिर्ंग फूड बॉक्सेट ऑफ इंडिया विषय के सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित बुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। मौर्य ने कहा कि यूपी की खाद्य प्रसंस्करण नीति -2023 अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अच्छी है। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार आपको सुरक्षा कवच दे रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाना चाहते हैं तो यूपी भी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर योगदान देना चाहता। इसमें हमें काफी सफलता भी मिल रही। पहले यूपी का माहौल ऐसा नहीं था कि आप निवेश करें, लेकिन अब माहौल बदल चुका है।

उत्पाद के लिए 25 करोड़ उपभोक्ता अकेले यूपी में: केशव मौर्य

मौर्य ने कहा कि कृषि क्षेत्र में यूपी में क्रांति आ रही है। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में जो कमी है, उसे दूर करने के लिए पीएम ने कोल्ड चैन, कोल्ड स्टोरेज की बात कही। पेप्सिको ने बाराबंकी में एक हजार करोड़ के निवेश की चर्चा की।

हम चाहते हैं कि आप 75 जिलों में निवेश करें। इस सेक्टर पर यूपी सरकार का विशेष ध्यान भी है, क्योंकि उत्पाद के लिए 25 करोड़ उपभोक्ता अकेले यूपी में ही हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। बचपन से खाने वाला मोटा अनाज 'श्री अन्न' हमें निरोगी व प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है।

Updated on:
11 Feb 2023, 9:52 AM IST
Published on: