27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दिखेगी उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी

मुख्यमंत्री बोले - आज से दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी, लखनऊ वासियों को अब रखनी है इसकी खूबसूरती का ध्यान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Feb 2023, 9:04 AM IST

 लखनऊ में  लगी 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा

लखनऊ में लगी 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजधानी के वृंदावन में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पूरी दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी। प्रदेश के अंदर निवेश के अनुकूल अपार संभावनाएं हैं। इससे एक दिन पूर्व राजधानी से जुड़ी 159 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसका गवाह है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश बोले-इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 में जनता की कमाई लुटा रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमौसी एयरपोर्ट के पास विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। इससे पहले सीएम योगी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरपोर्ट के पास तिराहे पर 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील : लखनऊ वासियों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही रात में जी-20 को लेकर शहीद पथ से जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते की सुंदरता को देखें तो आपको अहसास होगा कि हमारा लखनऊ कितना बदल रहा है। इस सुंदरता को बनाए रखना हर लखनऊ वासियों की जिम्मेदारी है। अगर किसी शहर ने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है तो अन्य में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये, कि हम भी अपने आपको इसके अनुरूप बनाने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले - बीजेपी पिछड़ों दलितों का आरक्षण खत्म कर रही

किसानों और युवाओं ने तेजी से किया विकास : योगी

आज उत्तर प्रदेश मजबूत कानून व्यवस्था के साथ विकास की बड़ी परियोजनाओं के मामले में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी के साथ निवेश के बेहतरीन तरीके और पर्यटन के लिए जाना जाता है। किसानों और युवाओं ने जिस तेजी के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाया है, वह प्रदेश को नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 हजार निवेशक: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दस हजार से अधिक निवेशक लखनऊ आ रहे हैं। ऐसे में सभी लखनऊ वासियों को अतिथि सेवा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर एक उद्यम प्रदेश और विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है और इसमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता का योगदान जिस सकारात्मक भाव के साथ हम सबको प्राप्त हुआ है वह हम सबकी एक बड़ी ताकत थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनेगा UP का पहला दिव्यांगों के लिए पार्क, गैजेट्स, सिस्टम, सेंसर समेत जानिए और क्या मिलेंगी सुविधाएं

जनता के लिए मिलकर सब काम कर रहे : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासन और जनता जनार्दन ने मिलकर टीम भाव के साथ जब कार्य किया तो परिणाम हम सबके सामने हैं।