लखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट से यूपी की राजनीति में हलचल, जानें ऐसा क्या कहा

Keshav Prasad Maurya tweet यूपी की राजनीति में अचानक माहौल गरम हो गया। सिर्फ एक ट्वीट से राजनीति के बड़े-बड़े पंड़ित इस ट्वीट के गूढ़ मायने को निकालने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक पंक्ति के ट्वीट ने राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दिया है।  

2 min read
Aug 22, 2022
केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट से यूपी की राजनीति में हलचल, जानें ऐसा क्या कहा

यूपी की राजनीति में अचानक माहौल गरम हो गया। सिर्फ एक ट्वीट से राजनीति के बड़े-बड़े पंड़ित इस ट्वीट के गूढ़ मायने को निकालने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक पंक्ति के ट्वीट ने राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दिया है। केशव प्रसाद ने रविवार को ट्वीट किया, संगठन सरकार से बड़ा है। हालांकि, ट्वीट में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन इसने अटकलों को हवा दी गई। क्योंकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस वक्त यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन चल रहा है। उत्तर प्रदेश भाजपा को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार है। और इस वक्त इस ट्वीट ने कमाल कर दिया है।

कहीं केशव तो नहीं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहाकि, ट्वीट से ऐसा लगता है कि केशव प्रसाद मौर्य को इस पद के लिए चुना गया है और यह समर्थकों को बताने का उनका नया तरीका है। प्रभावशाली ओबीसी नेता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख के रूप में कार्य किया था। उन्हें हाल ही में स्वतंत्र देव सिंह के स्थान पर विधान परिषद में भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया था।

इस तरह के ट्वीट अनावश्यक

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री रहे स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले राज्य भाजपा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।हालांकि, योगी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने महसूस किया कि, इस तरह के ट्वीट अनावश्यक हैं और पार्टी रैंकों में भ्रम पैदा करने कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि, हर कोई जानता है कि संगठन सर्वोच्च है और इस समय इस तथ्य को रेखांकित करने की कोई जरूरत नहीं थी।

गाजियाबाद बैठक में केशव-ब्रजेश दोनों थे मौजूद

दरअसल, रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने गाजियाबाद में ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से अपनी नई पारी की शुरुआत की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। बैठक के बाद ही उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्वीट कर कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।

पहले भी केशव ने दिए कई बयान

वैसे तो केशव इस तरह के बयान पहले भी दे चुके है लेकिन प्रदेश में सरकार और संगठन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केशव भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

Published on:
22 Aug 2022 10:24 am
Also Read
View All