12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुराग ठाकुर पर भड़के सपा प्रवक्ता अमीक जामी, बोले- ‘हिम्मत है तो दिल्ली की सड़कों पर आएं और जनता का सामना करें’

BJP MP अनुराग ठाकुर के बयान पर समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमी ने अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें सड़कों पर आकर जनता का सामना करना चाहिए।
2 min read
Google source verification
anurag thakur

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (फोटो एएनआई)

Anurag Thakur Statement:भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्ष के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तीखी हो गई है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर किए गए करारे हमलों के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी मोर्चा खोल दिया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामी ने अनुराग ठाकुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें दिल्ली की सड़कों पर आकर आम जनता के सवालों का सामना करने की खुली चुनौती दी है।

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला: बताया 'हवा-हवाई' नेता

दरअसल, नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी नियमों और कानूनों की समझ नहीं रखते। वे केवल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और दुनिया भर में भारत की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को 'हवा-हवाई नेता' करार देते हुए कहा कि देश ने पहले कभी इतना गैर-संजिदा और अनस्थिर नेता प्रतिपक्ष नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनमत का अपमान कर रहे हैं और उनके पास न तो कोई तथ्य हैं और न ही कोई तर्क।

सपा प्रवक्ता अमीक जामी का पलटवार: 'पुलिस के दम पर विपक्ष को दे रहे गाली'

अनुराग ठाकुर के इस बयान पर लखनऊ में सपा प्रवक्ता अमीक जामी ने पलटवार किया। जामी ने कहा, 'दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता है। अगर अनुराग ठाकुर में सच में हिम्मत है, तो वे पुलिस और प्रशासन का घेरा छोड़कर दिल्ली की सड़कों पर निकलें और सीधे जनता के सवालों के जवाब दें। तब मैं मानूंगा कि उनमें हिम्मत है।'

अमीक जामी ने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर पुलिस और प्रशासनिक ताकत का दुरुपयोग करके पूरे विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कल देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, तो अनुराग ठाकुर, आपके लिए भी इस व्यवस्था में कोई जगह नहीं रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी के हमलों और सपा के पलटवार से दिल्ली से लेकर यूपी तक राजनीतिक पारा चढ़ गया है। विपक्ष का कहना है कि सत्ता पक्ष अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक एजेंसियों का सहारा ले रहा है।