लखनऊ

HAPPY B’DAY RAJNATH SINGH : जानिये मोदी सरकार के रक्षा मंत्री की कुछ अनसुनी कहानियां, जो आपने कभी नही सुनी होंगी

आज राजधनी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का 68वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।

2 min read
Jul 10, 2019
rajnath singh
HAPPY B'DAY RAJNATH SINGH : जानिये मोदी सरकार के रक्षा मंत्री की कुछ अनसुनी कहानियां, जो आपने कभी नही सुनी होंगी

लखनऊ. आज राजधनी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का 68वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। राजनाथ सिंह का जन्म (Rajnath Singh Birthday) 10 जुलाई 1951 को वाराणसी में हुआ। वे भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वे पूर्व भारत के गृह मंत्री रह चुके है तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। राजनाथ सिंह 17 वीं लोकसभा में भाजपा के उपनेता हैं।

राजनाथ सिंह का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के एक छोटे से ग्राम भाभोरा में हुआ था। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था। वे क्षेत्र के एक साधारण कृषक परिवार में जन्में थे और आगे चलकर उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम क्ष्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधी प्राप्त की। वे 13 वर्ष की आयु से संघ परिवार से जुड़े हुए हैं और मिर्ज़ापुर में भौतिकी व्याख्यता की नौकरी लगने के बाद भी संघ से जुड़े रहे। 1974 में, माथे पर एक चमकदार लाल तिलक के साथ, उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया।

आरम्भिक राजनीतिक जीवन

राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वो 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री तथा राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के शासन में कृषि मंत्री रहे।

भाजपा अध्यक्ष

राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उप‍लब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्‍ण आडवाणी के पास ही थी। राजनाथ सिंह पहली बार 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

केन्द्रीय गृहमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित सरकार में 26 मई, 2014 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरी बार मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बने । वे 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे ।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री

30 मई, 2019 को श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। 1 जून 2019 को श्री सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला।

Updated on:
09 Jul 2019 03:09 pm
Published on:
10 Jul 2019 06:00 am