कई बार आधार कार्ड के जरिये फ्रॉड हो जाता है। इसकी बढ़ती अहमियत के चलते गल इस्तेमाल की खबरें आ रही हैं। इसलिए इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए समय-समय पर इसकी रक्षा के लिए उपाय निकाले गए हैं।
लखनऊ. आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में किया जाता है। नेट बैंकिंग से लेकर राशन की दुकान तक आधार कार्ड की जरूरत होती है। अगर किसी सरकारी योजना का भी लाभ लेना है, तो दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड दिखाना होता है। कई बार आधार कार्ड के जरिये फ्रॉड हो जाता है। इसकी बढ़ती अहमियत के चलते गल इस्तेमाल की खबरें आ रही हैं। इसलिए इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए समय-समय पर इसकी रक्षा के लिए उपाय निकाले गए हैं। कोई व्यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर पाए, इसके लिए इसे लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है। आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
कैसे करें आधार कार्ड लॉक
आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से 1947 पर गेट ओटीपी मैसेज लिखकर भेजना होगा। आपको एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को 'लॉक यूआईडी आधार नंबर' लिखकर 1947 पर भेज दें। आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।
आधार कार्ड अनलॉक करने के लिए
आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए आपको 1947 नंबर पर गेट ओटीपी एसएमएस निखकर भेजना होगा। मैसेज भेजने के बाद आपको ओटीपी आएगा। इसके बाद 'अनलॉकयूआईडी आधार नंबर' और ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजना होगा। इस तरह आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।