लखनऊ

जानें उत्तर प्रदेश में कब से शुरू होगी धान की खरीदारी, सरकार ने दी तारीख

Purchase of Paddy: पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तारीखों पर रखी गई है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक साथ पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी, जबकि हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में एक अक्टूबर से धान खरीद चल रही है। 

2 min read
Oct 31, 2024
Purchase of Paddy

Purchase of Paddy: धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,300 रुपये और धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति पूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

दो दिनों के अंदर होगा भुगतान 

योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण चल रहा था। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,300 रुपये और धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

चार हजार खरीद केंद्र हुए निर्धारित 

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद पहली अक्टूबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।

धान उत्पादन का अनुमान 

कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।

पूर्वांचल में एक नवंबर से धान खरीद शुरू 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। वहीं, लखनऊ सम्भाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भी शुक्रवार से खरीद शुरू होगी।

Also Read
View All

अगली खबर