लखनऊ

डाक्टरों ने बता दिया था महिला को डेड, पोस्टमार्टम हाउस में चलने लगी सांस तो घबरा गए डाक्टर

परिवार के लोग मृत घोषित महिला को कैजुअल्टी में ले गए तो वहां डॉक्टरों ने महिला को जिंदा बताते हुए कहा कि सांसे चल रही हैं।

2 min read
Nov 05, 2017

लखनऊ. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में डाक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। इलाज कराने आई पीड़िता को डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जब परिवार के लोग मृत घोषित महिला को कैजुअल्टी में ले गए तो वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित महिला को जिंदा बताते हुए कहा कि महिला की सांसे चल रही हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

कार्तिक स्नान मेला पर उजाड़े गए सैकड़ों दुकानदार, अनुमति की उम्मीद में खुले आकाश के नीचे काट रहे रात

डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ के तालकटोरा की रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के मेडिसिन डिपार्टमेंट में लाया गया। यहां मौजूद डाक्टरों ने महिला का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला का शव लेकर पोस्टमॉर्टम हॉउस पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला का ईसीजी किया तो महिला की सांसे चलती पाई गई। घटना के बाद परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए डाक्टरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये और कार्रवाई की मांग की।

मामले की जांच के आदेश

इस मामले में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर विजय कुमार ने बताया कि सम्बंधित डाक्टर को इस मामले में तलब किया गया है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक जिस महिला को इलाज के लिए लाया गया था, वह ब्रेन डेड थी। बाद में ईसीजी परीक्षण में उसकी साँसे चलती पाई गई। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें

नई तकनीक से कम खर्च और कम समय में होगा डेंगू के मरीजों का इलाज
Published on:
05 Nov 2017 08:01 pm
Also Read
View All