
लखनऊ. हिंदू पंचांग अनुसार 4 दिसंबर को सुबह 10.59 घंटा पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। और यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03 बजकर 7 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। यह साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। वैसे तो कोई भी ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण है। सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव प्रकृति, जीव-जंतु और मनुष्यों पर भी पड़ते हैं। इसलिए बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के वक्त क्या न करें और क्या न करें।
लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, सूर्य ग्रहण के वक्त इन कार्यों की मनाही है। :-
1. खाना बनाना और खाना दोनों ही वर्जित
2. बाल काटना, नाखून काटना वर्जित
3. सोने की भी मनाही
4. घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं
5. गर्भवती महिलाएं नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचें
6. भगवान की मूर्ति और तुलसी को स्पर्श न करें
7. शारीरिक संबंध बनाने की मनाही
8. नए काम की शुरुआत न करें।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, सूर्य ग्रहण के वक्त इन कार्यों को कर सकते हैं। :-
1. ईश्वर की अराधना।
2. खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी पत्ते डालें।
3-ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें।
4. पूजास्थल को भी अच्छे से साफ करें।
5. ग्रहण काल में सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
6. गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रखें।
7. कुछ न कुछ दान अवश्य करें।