लखनऊ

233 रुपये एलआईसी की इस योजना में करें निवेश, मिलेगा 17 लाख का फंड, जानें क्या है यह प्लान

LIC Jewan Labh Scheme Details Benefits- लोगों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से एलआईसी (LIC) अपने कई खास योजनाएं लेकर आता है। हर योजना में अलग तरह की सुविधाएं होती हैं जो कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभकारी होती है। इसी तरह है एलआईसी का जीवन लाभ (LIC jeevan Labh) प्लान।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2021, 8:40 AM IST
LIC Jewan Labh Scheme Details Benefits
LIC Jewan Labh Scheme Details Benefits

लखनऊ. LIC Jewan Labh Scheme Details Benefits. लोगों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से एलआईसी (LIC) अपने कई खास योजनाएं लेकर आता है। हर योजना में अलग तरह की सुविधाएं होती हैं जो कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभकारी होती है। इसी तरह है एलआईसी का जीवन लाभ (LIC jeevan Labh) प्लान। इसके जरिए आप हर रोज 233 रुपये का निवेश करके 17 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम जीवन लाभ (936) है। यह एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। कंपनी ने यह प्लान बच्चों की शादी, पढ़ाई और प्रॉपर्टी की खरीददारी को लेकर बनाया है।

नॉमिनी को मिलती है बीमित रकम

अगर पालिसी धारक की मृत्यु, पालिसी अवधि के दौरान होती है और उसने मृत्यु तक सभी प्रीमियम का भुगतान किया है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु लाभ के रूप में मृत्यु पर मिलने वाली बीमित रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडीशन बोनस (अगर कुछ है तो) का भुगतान किया जाता है।

जीवन लाभ पॉलिसी की खासियत

- 16 से 25 साल तक एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी का टर्म लिया जा सकता है।

- इस पॉलिसी को 8 से 59 की उम्र के लोग ले सकते हैं।

- कम से कम 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना होगा। इसमें अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

- तीन साल तक प्रीमियम भरने पर लोन की सुविधा भी मिलती है।

- प्रीमियम पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

Updated on:
9 Oct 2021, 8:40 AM IST
Published on: