लखनऊ

छोटी बचत बड़ा फायदा, 160 रुपये की बचत पर मिलेंगे 23 लाख रुपये, टैक्स छूट के साथ कई सारे फायदे

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे लोग हैं जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की न्यू मनी बैक पॉलिसी का लाभ उठा रहे हैं। इस पर न सिर्फ आपको इंश्योरेंस कवर मिलता है बल्कि भविष्य के लिए अच्छा खासा पैसा भी मिलता है। यह पॉलिसी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 11:49 AM IST
LIC Money Back Policy
LIC Money Back Policy

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कई ऐसे लोग हैं जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की न्यू मनी बैक पॉलिसी का लाभ उठा रहे हैं। इस पर न सिर्फ आपको इंश्योरेंस कवर मिलता है बल्कि भविष्य के लिए अच्छा खासा पैसा भी मिलता है। यह पॉलिसी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर भी है। इस पॉलिसी के तहत 25 साल की अवधि (निवेश से) पूरी होने पर आपको 160 रुपये की बचत के लिए 23 लाख रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही इसके ब्याज, प्रीमियम पेमेंट और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स भी नहीं लगता।

हर पांचवें साल 20 फीसदी मनी बैक की गारंटी

न्यू मनी बैक पॉलिसी में किसी भी व्यक्ति को हर पांचवे साल यानी कि 10,15,20,25 साल पर 20 फीसदी तक मनी बैक पॉलिसी मिलती है। लेकिन यह तभी होगा जब प्रीमियम का कम से कम 10 फीसदी जमा हो जाएगा। इसके साथ मैच्योरिटी पर निवेशकों को बेनस दिया जाएगा। कुल 10 लाख रुपये के इस प्लान में एक्सिडेंटल डेथ का लाभ भी मिलेगा। मैच्योरिटी होने पर निवेशकों को बोनस भी दिया जाएगा।

कितना कर सकते हैं निवेश

- मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड - एक लाख रुपए

- मैक्सिमम बेसिक सम एश्योर्ड - कोई सीमा नहीं

- मिनिमम आयु सीमा - 13 साल

- मैक्सिमम आयु सीमा - 50 साल

- टर्म प्लान - 20 साल

Published on: