लखनऊ

शराब अब टेट्रा पैक में बिकेगी, कांच के पव्वों पर लगेगा प्रतिबंध, जानें वजह

Wine in tetra pack:सरकारी मदिरा की दुकानों में अब शराब टेट्रा पैक में बिकेगी। आबकारी विभाग ने कांच के पव्वों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। उत्तराखंड में सरकारी मदिरा की दुकानों पर टेट्रा पैक व्यवस्था नए वित्तीय वर्ष से शुरू हो जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2025, 7:53 AM IST
Liquor will now be sold in tetra packs in Uttarakhand
उत्तराखंड में देसी शराब अब टेट्रा पैक में बिकेगी

Wine in tetra pack:सरकारी मदिरा की दुकानों में अब शराब टेट्रा पैक में बिकेगी। ये नई व्यवस्था उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2025–26 से देसी शराब की दुकानों में लागू होने जा रही है। दरअसल, शीतलाखेड़ा में एक शराब की दुकान से देसी मिलावटी शराब बरामद हुई थी। इसके बाद गुरुवार को भी लक्सर क्षेत्र में मिनी अवैध देसी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें भारी मात्रा में मिलावटी देसी शराब खाली कांच के पव्वों में भरी जा रही थी। ये मिलावटी जहरीली शराब स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। मिलावट से अवैध शराब के मामले बढ़ते देख राज्य के देसी मदिरा की दुकानों में नए वित्तीय वर्ष से टेट्रा पैक में शराब बेचने का निर्णय लिया गया है। नए वित्तीय वर्ष में देसी मदिरा के पव्वों की जगह टेट्रा पैक ठेकों पर बेचे जाएंगे।

पव्वों में भरी जा रही थी मिलावटी शराब

आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक नए साल को देखते हुए हरिद्वार जिले में समस्त शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किए जाने के लिए टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि शीतलाखेड़ा में एक शराब की दुकान से देसी मिलावटी शराब बरामद हुई थी। इधर, गुरुवार को लक्सर क्षेत्र में मिनी अवैध देसी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। आबकारी आयुक्त के मुताबिक शराब में मिलावट रोकने के लिए नए वित्तीय वर्ष देसी मदिरा की दुकानों में टेट्रा पैक उतारे जाएंगे।

कांच की बोतलें प्रतिबंधित

उत्तराखंड में मिलावटी शराब के मामले सामने आने हड़कंप मचा हुआ है। लक्सर क्षेत्र में मिलावटी देशी शराब खाली कांच के पव्वों में भरी जा रही थी। इन दोनों मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में देसी शराब की कांच के बोतलों को प्रतिबंधित किया गया है। अब टेट्रा पैक में देसी शराब बेची जाएगी। लक्सर में मोनू के घर पर दविश देकर अवैध शराब से भर पव्वे, खाली कांच की बोतले ढक्कन सिरिंज आदि बरामद किए गए थे।

Updated on:
3 Jan 2025, 7:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7