लखनऊ

घर बैठे मंगवाएं सामान, प्रशासन ने जारी किए नंबर, देखें लिस्ट

Corona Curfew में लोगों को घर बैठे आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने डोर स्टेप डिलिवरी व्यवस्था की शुरुआत की है
2 min read
• •
Updated: 9 May 2021, 9:44 AM IST
List Of Groceries
List Of Groceries

लखनऊ. यूपी में लगे कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में लोगों को घर बैठे आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने डोर स्टेप डिलिवरी व्यवस्था की शुरुआत की है। जरूरी दुकान संचालकों के मोबाइल फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके लोग घर बैठे जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। इससे लोगों को बेवजह बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और वे संक्रमण के दायरे में भी आने से बचे रहेंगे।

कंटेनमेंट जोन के लोगों को राहत

खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए लगभग सभी शॉपिंग स्टोर को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। कंटेनमेंट जोन के लोगों को इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी। खासकर वह लोग जिनके घर में पहले से कोई बीमार या आइसोलेशन में है और घर से कोई बाहर जाने वाला नहीं है। ऐसे घरों में फोन कर आवश्यक जरूरत की वस्तुएं मंगवाई जा सकती हैं।

लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट आरडी पांडे ने कहा कि हमने 65 दूध उत्पादों के स्टोर, 154 फार्मेसियों और 224 किराना स्टोर के डिलीवरी बॉय के साथ आवश्यक व्यवस्था की है, जो निवासियों की मांग पर होम डिलीवरी करेंगे। सभी स्टोर और उनके डिलीवरी बॉय को ग्राहकों की सेवा करते हुए सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप