
पत्रिका लाइव.
लखनऊ. लोकसभा चुनावों में भले ही पूरे देश में मोदी मैजिक सिर चढकऱ बोल रहा है लेकिन, उप्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा को यहां कम से कम 12 सीटों का नुकसान दिख रहा है। सूबे की 80 संसदीय सीटों में से भाजपा उम्मीदवार 59 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि, सपा-बसपा और रालोद गठबंधन को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। इसके प्रत्याशी कम से कम 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ दो सीट जीती थी। इस बार उसे सिर्फ एक सीट पर बढ़त मिली हुई है। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। राहुल गांधी की चाची और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी बहुत पीछे चल रहे हैं।
किस सीट पर कौन आगे-
भारतीय जनता पार्टी-
1.इलाहाबाद-रीता बहुगुणा जोशी
2.बरेली- संतोष गंगवार
3.गाजियाबाद-वीके सिंह
4.गौतमबुद्ध नगर-महेश शर्मा
5.लखनऊ-राजनाथ सिंह
6.अमेठी-स्मृति ईरानी
7.पीलीभीत-वरुण गांधी
8.फ़ैजाबाद-लल्लू सिंह
9.हाथरस-राजबीर सिंह
10.मेरठ-राजेंद्र चौधरी
11.बहराइच-अक्षयवर लाल गौड़
12.धौरहरा-रेखा वर्मा
13.वाराणसी-नरेंद्र मोदी
14.मुजफ्फरनगर-संजीव बालियान
15.फतेहपुर-साध्वी निरंजन ज्योति
16.बांदा-आरके सिंह पटेल आगे
17.बांसगांव-कमलेश पासवान
18.जालौन-भानु प्रताप मौर्य
19.फर्रुखाबाद-मुकेश राजपूत
20.लखीमपु खीरी-अजय कुमार
21.फूलपुर-कृष्णा देवी पटेल
22.कानपुर-सत्यदेव पचौरी
23.डुमरियागंज-जगदम्बिका पाल
24.गोरखपुर-रवि किशन आगे.
25.महाराजगंज-पंकज चौधरी
26.उन्नाव-साक्षी महाराज
इन सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी आगे-