
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के चार IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी लिस्ट के मुताबिक, डीजी जेल एसएन साबत हटाए गए। पीवी रामशास्त्री नए डीजी जेल होंगे। एसएन साबत को पुलिस महानिदेशक सीबीसीईडी बनाया गया है। यहां देखें लिस्ट…
1989 बैच के आईपीएस अफसर पीवी रामाशास्त्री जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए हैं, उन्हें अब पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक कार्यालय में प्रतीक्षारत सूची में थे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अपर पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत आईपीएस आनंद स्वरूप को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉक्टर एन. रविंदर जो अभी अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय लखनऊ में केजीएसओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक केजीएसओ में तैनाती दी गई है।