लखनऊ

Loksabha Election Result: क्या होता है एग्जिट पोल? जानें 2019 में कितने सटीक साबित हुए थे इसके अनुमान

Loksabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। हालांकि, हर बार एग्जिट पोल सटीक साबित नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2019 और 2014 के एग्जिट पोल में क्या अनुमान लगया गया था और वह कितने सटीक साबित हुए थे।

2 min read
Jun 03, 2024
EXIT POLL

Loksabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए, जिसमें अनुमान लगाया गया कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। यह चुनावी सर्वे ज्यादातर प्राइवेट एजेंसियां करती हैं और इसमें मतदाताओं से सवाल पूछकर यह जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार को मतदान किया है। ऐसे में आइए आज 2024 के एग्जिट पोल के अनुमान के साथ-साथ जानते हैं कि 2019 और 2014 के एग्जिट पोल में क्या अनुमान लगाया गया था और वह कितने सटीक साबित हुए थे।

2024 के एग्जिट पोल के अनुमान

2024 के ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 350 और इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि शेष बची सीटें अन्य को मिलने का अनुमान जताया है। वहीं यूपी की सिर्फ बात की जाए तो एक्सिस माय इंडिया ने BJP को 64-67 सीटें, BSP को 1 सीट, SP को 7-9 सीटें, कांग्रेस ने 1-3 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह अनुमान कितना सटीक साबित होता है, यह कल रिजल्ट आने के बाद ही बता चलेगा।

यह भी पढ़ें: फलोदी से लेकर चोखा सट्टा मार्केट तक, जानिए टॉप 5 सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी

2019 के एग्जिट पोल के अनुमान

2019 में एग्जिट पोल के अनुमान ज्यादातर सही साबित हुए थे। उस वक्त इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने NDA को 339 से 365 और UPA को 77 से 108, न्यूज 24-टुडे चाणक्य ने NDA को 350 और UPA को 95, एबीपी-सीएसडीएस ने NDA को 277 और UPA को 130 सीटें मिलने का दावा किया था।
अगर सिर्फ यूपी की बात करें तो साल 2019 में न्यूज 18 आईपीएसओएस ने BJP को 60 से 62 सीटें, आज तक- माय एक्सिस एग्जिट पोल ने BJP को 62-68, कांग्रेस को 1-2 और SP-BSP गठबंधन को 10-16 सीटें, एबीपी-नीलसन एग्जिट पोल में BJP को 22, कांग्रेस को 2, SP-BSP गठबंधन को 56 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था।

2019 चुनाव के रिजल्ट

साल 2019 में NDA ने 543 में से 353 सीटें जीती थी। इनमें से BJP ने अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं UPA को केवल 91 सीटें मिली थी। इनमें से कांग्रेस को 52 सीटें मिली थी। वहीं सिर्फ यूपी की बात करें तो 2019 में BJP ने 62 सीटें, BSP ने 10 सीटें, SP ने 5 सीटें और कांग्रेस ने 1 जीती थी।

यह भी पढ़ें: यूपी में इस दिन से होगी मानसून की एंट्री, झमाझम बारिश से लोगों को मिलेगी राहत

2014 के एग्जिट पोल के अनुमान

साल 2014 के चुनाव में इंडिया टुडे-सिसेरो ने NDA को 272 और UPA को 115, न्यूज 24-चाणक्य ने NDA को 340 और UPA को 101, CNN-IBN-CSDS ने NDA को 280 और UPA को 97, NDTV-हंसा रिसर्च ने NDA को 279 और UPA को 103 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

2014 चुनाव के रिजल्ट

साल 2014 के एग्जिट पोल के आंकड़े सटीक नहीं थे। उस वक्त NDA ने 336 सीटें जीती थी। इनमें से BJP ने अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं UPA को केवल 60 सीटें मिली थी, जिनमें से कांग्रेस को सिर्फ 44 सीटें मिली थी।

Also Read
View All

अगली खबर