लखनऊ

कोरोना से जंग के बीच आई कुछ राहत की खबर, 20 दिनों बाद आए सबसे कम 141 मरीज, एक की मौत

कोरोनाकाल के बीच आज जारी आंकड़ों को देखें तो यूपी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 10:27 PM IST
Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 20 की मौत
Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 20 की मौत

लखनऊ. कोरोनाकाल के बीच आज जारी आंकड़ों को देखें तो यूपी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा होगा। बुधवार को केवल 141 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते 20 दिन में दर्ज सबसे कम मामले हैं। इससे पूर्व 12 मई को 116 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। फिर 13 मई को 147 औऱ उसके बाद मामले लगातार बढ़ते ही गए। बीते एक हफ्ते की बात करें तो प्रतिदिन 300 से ज्यादा के औसत के साथ कोरोना मरीज सामने आ रहे थे, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई थीं, लेकिन रिकवरी रेट यहां राहत दे रहा था। फिलहाल यह देखना होगा कि क्या यह एक दिन की खुशी है या आगामी दिनों में भी कोरोना के मामले में यूं ही गिरावट दर्ज होती रहेगी।

आज यहां आए सबसे ज्यादा मामले-

बुधवार को जौनपुर में 10, बुलंदशहर में 19, हरदोई में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब यूपी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8870 पहुंच गई है। इनमें 3383 मरीजों का इलाज जारी है, तो अब तक 5257 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 230 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। यूपी में 1234 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

Published on: