27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: इन 10 शहरों में अगले दो दिन होगी तेज बारिश, 30 के नीचे जाएगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि निसर्ग का असर तराई व मध्य यूपी के क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Jun 2020, 9:53 PM IST

Weather Forecast

Weather Forecast

लखनऊ. 30 व 31 मई को आए आंधी तूफान व बारिश ने करीब 30 लोगों की जान ले ली थी। मौसम विभाग का मानना है कि चार व पांच जून को एक बार फिर मौसम तेजी से करवट लेगा। तेज हवाएं व बारिश अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को परेशान कर सकती हैं। बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादलों की आवाजाही जारी रही। बदली के कारण हल्की गर्मी बरकरार रही। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों में तेज बारिश की संभावना है, जिसके साथ अधिकतम तापमान 30 के भी नीचे जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के दौरान राजनाथ, स्मृति, महेंद्र पाण्डेय के 'लापता' पोस्टर लगाने वालों को मिला जवाब, हुई यह कार्रवाई

इन 10 जिलों में होगी तेज बारिश-

मौसम विभाग ने जानकारी देते बताया कि यूपी के लखनऊ, कानपुर, जालौन, उन्नाव, औरैया, गौतमबुद्धनगर, बुलंशहर, गाजियाबाद, बरेली और फिरोजाबाद जिलों व आसपास के इलाकों में तेज आंधी व बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि निसर्ग का असर तराई व मध्य यूपी के क्षेत्र में देखने को मिलेगा। यहां तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि तूफ़ान अपने साथ जो नमी ला रहा है, उसके कारण बारिश की परिस्थिति बन रही है।

ये भी पढ़ें- सांसद को बताया था 'लापता', अब जब आया हाशिए पर तो साथ में नहीं खड़ा हुआ कोई बड़ा नेता, जारी किया वीडियो

जल्द आएगा मॉनसून-

मई व जून माह अपनी गर्मी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार लगातार अंतराल में हो रही बारिश से तापमान बीते वर्षों के मुकाबले कम ही रहा। कई जिलों में तापमान 48 के करीब भी गया, लेकिन अधिकतर जिलों में मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहा। तो वहीं इस बार मॉनसून भी जल्द दस्तक दे सकता है। केरल में यह आ चुकी है और अनुमन इसके 20-22 दिनों के बाद यूपी में मानसून का आगमन हो जाता है। अनुमान है 22 जून के आसपास पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून आएगा और इस बार अच्छी बारिश होने का अनुमान है

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग