LU 95th Foundation day: इतिहासकार योगेश प्रवीण को याद आई कॉलेज टाइम की मोहब्बत

कॉलेज लाइफ हर किसी के जीवन का सर्वश्रेष्ठ दौर होता है।

2 min read
Nov 25, 2015

लखनऊ.
कॉलेज लाइफ हर किसी के जीवन का सर्वश्रेष्ठ दौर होता है। बीते हुए पल याद करते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। बुधवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के 95वें फाउंडेशन डे पर सम्मानित किए गए नौ पूर्व छात्रों ने भी उन पलों को याद किया और यूनिवर्सिटी का शुक्रियदा किया। इस मौके पर इतिहासकार योगेश प्रवीण ने सन 1954-55 के जमाने को याद करते हुए कहा कि वो दौर मेरी जिंदगी सबसे यादगार रहा। जब मैं उन एलयू में पढ़ा करता था तब मुझे भी मोहब्बत हुई थी और ये मोहब्बत अपनी ही एक टीचर से हुई थी। प्रैक्टिल लैब में मैं अपनी टीचर पर ही ध्यान देता था। इस कारण कई छात्र भी मुझे चिढ़ाया करते थे।


इस दौरान दूसरे छात्रों ने भी कॉलेज लाइफ से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने पत्रिका उत्तर प्रदेश से बातचीत में भाषा के अंतर को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके जमाने में छात्रों का फोकस हिंदी पर ज्यादा था। अब छात्र हिंगलिश बोलते हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने असहिष्णुता वाले मुद्दे पर आमिर खान का बचाव किया।

खलिद हमीद को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इस मौके पर लॉर्ड (डॉ.) खालिद हमीद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। डॉ. खालिद लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट रह चुके हैं। उन्होंने बीएससी, एमबीबीएस और डीपीए मेडिकल की पढ़ाई यूनिवर्सिटी से की। फिर वे लंदन चले गए। वहां वे क्रॉमवेल हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने। फिर उन्होंने लखनऊ में एक निजी अस्पताल भी खोला। उनके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज जस्टिस एसएस चौहान को भी सम्मानित किया जाएगा। वे एलयू के साल 1979 बैच के स्टूडेंट रह चुके हैं।

इनके अलावा जिन लोग को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार से हैं-

- लव वर्मा- आईएएस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, दिल्ली

- राकेश तिवारी- डायरेक्टर जनरल, एएसआई, दिल्ली

- प्रो. प्रमोद टंडन- सीईओ, बायोटेक्नॉलजी पार्क, लखनऊ

- राहुल देव- वरिष्ठ पत्रकार

- सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ- सीनियर थिएटर आर्टिस्ट और पूर्व डायरेक्टर, बीएनए

- डॉ. गोपाल धवन- चेयरमेन कम मैनेंजिग डायरेक्टर, मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन, नागपुर

- योगेश प्रवीण- वरिष्ठ इतिहासकार

Published on:
25 Nov 2015 08:53 pm
Also Read
View All