लखनऊ

मुख्यमंत्री सत्ता के गुमान में मस्त, अपराधी ‘जंगलराज’ में व्यस्त : अजय कुमार लल्लू

इस मसले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार को निशाने पर रखते हुए कहाकि, अपराध उप्र की पहचान बन गई है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2020
मुख्यमंत्री सत्ता के गुमान में मस्त, अपराधी 'जंगलराज' में व्यस्त : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ. प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साध रही है। आगरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैली गई, जिसमें पति-पत्नी और बेटे को घर में जिंदा जला दिया गया है। इस मसले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार को निशाने पर रखते हुए कहाकि, अपराध उप्र की पहचान बन गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को अपने ट्विट में लिखा कि, आगरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर जलाने का प्रयास। चंदौली में 3 दिन से लापता युवक की लाश मिली। बुलंदशहर में नाबालिग के साथ रेप की घटना। अपराध उप्र की पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री सत्ता के गुमान में मस्त अपराधी 'जंगलराज' में व्यस्त, भाजपा के रामराज्य की यही कहानी है।

मामला यूपी के आगरा के एत्माद्दौला के नगला किशनलाल इलाके का है। जहां पर पति, पत्नी और बेटा को जला दिया गया। इन में से बेटे और मां के हाथ बंधे हुए थे, जबकि पिता के गले में फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
31 Aug 2020 01:44 pm
Also Read
View All