14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों को नई जिम्मेदारी

UP Administrative Reshuffle: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीन जिलों के सीडीओ बदले गए हैं, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 14, 2026

CM Yogi Adityanath, UP Government Jobs, Sarkari Naukri

सीएम योगी। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Uttar Pradesh IAS Transfer News:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासन ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) समेत कई बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को भी नई तैनाती दी गई है। कई मंडलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तीन जिलों के बदले CDO

सहारनपुर के सीडीओ सुमित राजेश महाजन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग में तैनात अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सीडीओ सहारनपुर बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अयोध्या के एडीएम नगर योगानन्द पाण्डेय अब लखीमपुर खीरी के सीडीओ होंगे।

अम्बेडकर नगर के सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला को विशेष सचिव रेशम विभाग एवं निदेशक रेशम बनाया गया है। कुशीनगर के एडीएम वित्त/राजस्व वैभव मिश्रा को अम्बेडकर नगर का नया सीडीओ बनाया गया है।

राजस्व परिषद में भी हुआ बदलाव

राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य न्यायिक साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। उनकी जगह डॉ. विश्राम और अपर आयुक्त विन्ध्याचल मंडल देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को सदस्य न्यायिक बनाया गया है। आईटी विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा और अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग भेजा गया है।

अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रदीप कुमार यादव को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा* को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से अवमुक्त किया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO की नई तैनाती

काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद जंग बहादुर यादव को संयुक्त आयुक्त प्रशासन, आयुक्त ग्राम्य विकास के कार्यालय में भेजा गया है। सहकारी चीनी मिल संघ की प्रधान प्रबंधक सुश्री बरखा सिंह को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम बनाया गया है।

गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज में अदला-बदली

प्रयागराज के एडीएम नजूल और उपसंचालक चकबंदी संजय कुमार पाण्डेय को एडीएम प्रशासन गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे को उपसंचालक चकबंदी प्रयागराज भेजा गया है। इसके अलावा एडीएम वित्त/राजस्व बहराइच अमित कुमार-2 और बागपत के विनीत उपाध्याय को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। देवरिया के एडीएम वित्त/राजस्व राम शंकर को उपायुक्त प्रशासन, आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है।

कासगंज के एडीएम वित्त/राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह को उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, एटा के एडीएम प्रशासन संगम लाल को एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर भेजा गया है।

34 पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

जालौन के एडीएम न्यायिक योगेंद्र सिंह को उपनिदेशक प्रशासन, रेशम निदेशालय बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एडीएम वित्त/राजस्व देवरिया और बुलंदशहर के एसडीएम दीपक कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर बनाया गया है। हापुड़ की एसडीएम श्रीमती रेणु को अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद और आजमगढ़ की एसडीएम श्रीमती दिव्या सिकरवार को एसडीएम औरैया भेजा गया है।

सिद्धार्थनगर की एसडीएम श्रीमती रेणु मिश्रा को फर्रुखाबाद, गोंडा के एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर और कानपुर देहात के एसडीएम प्रद्युम्न कुमार को बस्ती भेजा गया है। वहीं, प्रदेश में कुल 34 पीसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।