4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda: एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 31 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर, विभिन्न थानों पर हुई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

Gonda Police: गोंडा में एसपी अभिषेक झा ने पुलिसिंग मजबूत करने के लिए 31 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। पुलिस लाइन में तैनात इन उपनिरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों पर जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी एक लिस्ट में तबादले हो चुके हैं। महज 72 घंटे में 61 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर कर कड़ा संदेश दिया है।
2 min read
Google source verification
Gonda

एसपी अभिषेक झा फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Police: गोंडा में नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यभार संभालते ही पुलिसिंग को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पुलिस लाइन में वर्षों से अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे। उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों पर तैनाती दी गई है। एसपी ने तीन दिनों के भीतर करीब 61 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है।
एसपी के इस कदम को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और थानों की पुलिसिंग बेहतर करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोंडा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे में बदलाव और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। एसपी ने साफ संकेत दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही करते हैं। तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शुक्रवार की सुबह जारी दूसरी लिस्ट में पुलिस लाइन से 31 उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। दोनों लिस्ट मिलकर 72 घंटे के भीतर 61 उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। इन उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इससे थानों में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ेगी। अपराध नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी के इस कदम का मकसद पुलिस की फील्डिंग को मजबूत करना और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना है। थानों में नई तैनाती पाने वाले उपनिरीक्षकों से उम्मीद कि है वे निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। बिना किसी दबाव, भेदभाव या लालच के अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कुल मिलाकर एसपी अभिषेक झा के शुरुआती फैसलों से यह संदेश साफ है कि में पुलिसिंग में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

देखिए पूरी लिस्ट:

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग