लखनऊ

यूपी के एक और मंत्री कोरोनावायरस पाजिटिव के चपेट में, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समर्थकों में बढ़ी बेचैनी

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus positive) पाए गए हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2021
यूपी के एक और मंत्री कोरोनावायरस पाजिटिव के चपेट में, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समर्थकों में बढ़ी बेचैनी
यूपी के एक और मंत्री कोरोनावायरस पाजिटिव के चपेट में, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समर्थकों में बढ़ी बेचैनी

लखनऊ. यूपी के एक और मंत्री कोरोनावायरस पाजिटिव के चपेट में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus positive) पाए गए हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सूर्य प्रताप शाही देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र से विधायक हैं।

फेसबुक अकाउंट पर दी जानकारी :- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर दिया। जिस पर उन्होंने लिखा कि, तीन दिन पहले उन्होंने तथा उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने आरटीपीसीआर जांच कराई थी। इसमें उनके सहित उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पर उनके सहयोगी सुजीत रघुवंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कृषि मंत्री का सभी से अनुरोध :- रविवार को कृषि मंत्री व उनके देवरिया आवास पर रहने वाले लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें कृषि मंत्री सहित तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि हम लोगों ने स्वतः एकातंवास कर लिया है। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि, पिछले दो दिन के अंदर जो लोग भी उनके संपर्क में रहे, वह अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें और इस संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करें। पंचायत चुनाव के ऐन वक्त कृषि मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने से उनके समर्थकों में खलबली मची हुई है।

Published on:
11 Apr 2021 04:18 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो