लखनऊ

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद अब तो यूपी नेतृत्व जागो : अखिलेश यादव

- Akhilesh Yadav CM Yogi Target -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को दिखाया आईना- कहाकि, दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। माननीय मानवीय बनिए!
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2021, 1:14 PM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद अब तो यूपी नेतृत्व जागो : अखिलेश यादव
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद अब तो यूपी नेतृत्व जागो : अखिलेश यादव

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण बेलगाम हो गया है। गांवों में हालत और बुरी है। यूपी के गांवों और कस्बे में बढ़ते कोरोना संक्रमण और चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए यूपी सरकार को कुछ सलाह दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। माननीय मानवीय बनिए!

कोरोना के बढ़ते केस पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने ट्विट के जरिए यूपी सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, भाजपा सरकार में उप्र के गाँवों व क़स्बों में चिकित्सा सेवाओं की दुर्व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद तो राज्य के नेतृत्व को जागना चाहिए। दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। माननीय मानवीय बनिए!

इस पहले अखिलेश यादव ने अपने ट्विट पर कविता के सहारे अपनी बात कहीं, लिखा कि, जो दीवारों पर चिपका वो लोगों के गुस्से का इज़हार है, और सरकार बता रही है कि ये साज़िशों का इश्तहार है।

Published on: