लखनऊ

भाजपा के किसान सम्मेलन पर अखिलेश यादव का तंज, 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ करेंगे मतदान

- भाजपा के किसान सम्मेलन पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का तंज

less than 1 minute read
Aug 12, 2021
भाजपा के किसान सम्मेलन पर अखिलेश यादव का तंज, 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ करेंगे मतदान

लखनऊ. भाजपा किसानों को लुभाने के लिए 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के लिए भाजपा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ मतदान करेंगे।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव गुरुवार को भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, सुना है बातों की खेती करनेवाली भाजपा यूपी में ‘किसान सम्मेलन’ करेगी। अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ मतदान करेंगे।

कामेश्वर सिंह को मिली जिम्मेदारी :- भाजपा किसानों को लेकर 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में किसानों और कृषि कानून के फायदे, केंद्र और राज्य सरकार के किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को अभियान की जिम्मेदारी मिली है।

Published on:
12 Aug 2021 01:21 pm
Also Read
View All