Swatantra Dev Singh big statement Yogi good CM - अपने कार्यकाल में सीएम योगी ने कानून का राज स्थापित किया : स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ. Swatantra Dev Singh big statement Yogi good CM उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता। कोई भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा परिश्रमी और ईमानदार नहीं हो सकता।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि अपने कार्यकाल में सीएम योगी ने कानून का राज स्थापित किया है। स्वतंत्र देव का बयान उस समय आया जब प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने से लेकर कैबिनेट विस्तार होने तक की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
कैबिनेट में फेरबदल :- दरअसल, छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने एके शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, भाजपा के पदाधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें और भाजपा प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।