लखनऊ

यूपी में दलित उत्पीड़न पर मायावती नाराज, पर सीएम योगी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश में हो रहे दलित उत्पीड़न पर मायावती की कड़ी प्रतिक्रियादोषियों के खिलाफ सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 11:31 AM IST
यूपी में दलित उत्पीड़न पर मायावती नाराज, पर सीएम योगी की तारीफ की
यूपी में दलित उत्पीड़न पर मायावती नाराज, पर सीएम योगी की तारीफ की

लखनऊ. जौनपुर-आजमगढ़ में दलितों संग हुए अत्याचार पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सख्त तेवर दिखाए। मायावती ने कहाकि दोषी चाहे किसी भी धर्म और जाति का क्यों न हो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया कि, यूपी में चाहे आजमगढ़, कानपुर या अन्य किसी भी जिले में खासकर दलित बहन-बेटी के साथ हुए उत्पीड़न का मामला हो या फिर अन्य किसी भी जाति व धर्म की बहन-बेटी के साथ हुए उत्पीड़न का मामला हो, उसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है।

मायावती ने कहा कि चाहे इसके दोषी किसी भी धर्म, जाति व पार्टी के बड़े से बड़े नेता व कितने भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो, उनके खिलाफ फौरन और सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चहिए। बसपा का यह कहना व सलाह भी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि खासकर अभी हाल ही में आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ हुए उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री देर आए पर दुरुस्त आए, यह अच्छी बात है, लेकिन बहन-बेटियों के मामले में कार्रवाई आगे भी तुरन्त व समय से होनी चाहिये तो यह बेहतर होगा।

Updated on:
13 Jun 2020, 11:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7