लखनऊ

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने कहा, बापू की शिक्षाएं व आदर्श हमें ‘रामराज्य’ की संकल्पना के निकट ले जाती हैं

30 जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है...

less than 1 minute read
Jan 30, 2021
shaheed_diwas.jpg

लखनऊ. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सत्य और अहिंसा के पुजारी, हम सभी के पथ प्रदर्शक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जीपीओ पार्क, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने टि्वट पर शहीद दिवस को याद करते हुए लिखा कि, आपकी शिक्षाएं व आदर्श हमें 'रामराज्य' की संकल्पना के निकट ले जाती हैं और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। 30 जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

ऊपरवाला अंततः सच का ही साथ देता : अखिलेश यादव

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! गांधी जी के सत्य-अहिंसा के विचार एवं प्रयोग आज भी किसान-आंदोलन में शक्ति प्रदान कर रहे हैं। इस संघर्ष में सबसे बड़ी शक्ति ये विश्वास ही है कि असत्य पर सत्य की ही जीत होती है और ऊपरवाला अंततः सच का ही साथ देता है।

Updated on:
30 Jan 2021 10:54 am
Published on:
30 Jan 2021 10:44 am