लखनऊ

सीएम योगी ने यूपी में तबादलों पर लगी रोक हटाई

- 15 जुलाई तक होंगे तबादले, नई पॉलिसी जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2021, 6:03 PM IST
CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान
CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

लखनऊ. UP transfer Ban removed कोरोना वायरस की वजह से पिछले साल से ट्रांसफर पर लगी रोक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से हटा दी है। सरकार की जारी नई तबादला नीति के तहत अब 15 जुलाई तक तबादले हाे सकेंगे। इस आदेश के बाद राज्य कर्मचारी व अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि, विभागाध्यक्ष को तबादला करने का अधिकार वापस दे दिया गया है। इस तरह अब यूपी के अधिकारियों कर्मचारियों के फिर से ट्रांसफर हो सकेंगे। ऑनलाइन मेरिट के आधार पर ट्रांसफर करने का शासनादेश जारी हुआ है। कोरोना महामारी के चलते यूपी सरकार ने 12 मई 2020 को स्थानांतरण पर रोक लगाई थी।

शिक्षकों को सितंबर में मिली थी मंजूरी :- यूपी में बेसिक शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों की प्रक्रिया को सितंबर में ही सीएम योगी ने हरी झंडी दे दी थी। इसे भी लॉकडाउन के चलते रोका गया था। सीएम योगी के आदेश के बाद महिला शिक्षकों, दिव्यांगों और गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को तबादले में प्राथमिकता दी गई थी।

Published on: