28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 26 जून से नामांकन, 3 जुलाई को मतदान-मतगणना

- 3 जुलाई को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम का किया जाएगा ऐलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Jun 2021, 4:07 PM IST

up_district_panchayat_president_election.jpg

लखनऊ. UP District Panchayat President Election अब उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिसूचना जारी करने के बाद मंगलवार को चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 26 जून को नामांकन किया जाएगा जबकि मतदान 3 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसके बाद 3 जुलाई को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यूपी में बदले गए छह जिलों के एसपी, अजय कुमार साहनी जौनपुर के नए एसपी

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुल सीटें 75 पद हैं। जिनमें छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 16 पद रिजर्व है, तो वहीं पिछड़ी जाति के लिए 20 पद और महिलाओं के लिए 7 पद आरक्षित हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित हैं। करीब 3050 जिला पंचायत सदस्य, 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को चुनेंगे करेंगे। यूपी में ब्लॉक प्रमुख के कुल 826 पद हैं।

सियासी गणित शुूरू :- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सूबे की राजनैतिक पार्टियां सियासी गणित लगाने जुट गई है। सत्ता पक्ष भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिक से अधिक कुर्सियों पर कब्जा कर ना चाहती है वहीं समाजवादी पार्टी सहित बाकी विपक्ष के इरादे नेक नहीं हैं। सपा ने कहा है कि कुछ भी हो जाए 65 सीटों पर साइकिल जीतेगी। कई जिलों में बसपा भी अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार है। ज्यादातर जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होगी, जिनकी जोड़तोड़ तेज हो गई है। अलग-अलग जिलों में सुभासपा, आप, कांग्रेस, अपना दल आदि समर्थित जीते सदस्य भी समीकरण को प्रभावित करेंगे।